Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

16 फरवरी बंद को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठनों ने निकाला मार्च

February 6, 2024

16 फरवरी बंद को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठनों ने निकाला मार्च

बंगा: 16 फरवरी के भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने और लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को विभिन्न संगठनों ने बंगा शहर में मार्च निकाला। ग्रामीण मजदूर यूनियन के नेता हरि राम रसूलपुरी ने कहा कि शहर में मार्च निकाल कर दुकानदारों, व्यापारियों और अन्य वर्गों को बंद के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की मजदूर विरोधी और जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग को नुक्सान हो रहा है।

इसलिए इस भारत बंद को सफल बनाने के लिए हर वर्ग को अपना पूरा समर्थन देना चाहिए और मोदी सरकार का पुरजोर विरोध करना चाहिए। मार्च के दौरान सभी मजदूर संगठन अपने नारे और झंडे लिए हुए थे।

कुल हिंद किसान सभा के नेता दलजीत सिंह गुणाचौर, कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन के नेता कुलदीप झगिंड़, जनवादी स्त्री सभा की नेता सुनीता तलवंडी, किरती किसान यूनियन के नेता सोहन सिंह अटवाल, अवतार सिंह कट्ट, तरसेम सिंह बैंस, जरनैल सिंह काहमा, लखवीर सिंह सरहलमुंडी, बलजिंदर सिंह, दिलबाग सिंह, बूटा सिंह जगतपुर, कश्मीर सिंह, मनोहर सिंह, प्रीतम सिंह, रेशम सिंह पुनिया, गुरदीप सिंह दीपा, जम्हूरी किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के प्रदेश सचिव रणजीत सिंह, देहाती मजदूर सभा के हरपाल सिंह, हुसन सिंह मंगत, शहीद भगत सिंह यूथ सभा के नेता बहादुर सिंह मुकंदपुर, डैमोक्रे टिक आशा फैसिलिटेटर यूनियन की शकुंतला देवी व राजविंदर कौर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें