Site icon Dainik Savera Times

इनोवा गाड़ी में वाहन पॉलिसी नियमों का नहीं रखा गया ध्यान, 7 बच्चों की जगह बिठाए 14 बच्चे

पटियाला : समाना-पटियाला रोड पर हुए रोड हादसे में 5 बच्चों सहित ड्राइवर की मौत हो गई। एक तरफ पंजाब सरकार के सभी स्कूलों में वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल के प्रिंसीपलों और ड्राइवर को जागृत किया जा रहा है कि गाड़ियों में सभी तरह के प्रबंध होने चाहिए। पटियाला में हए सड़क हादसे में अपनी जान दे चुके बच्चों का क्या कसूर था। इस मामले में उक्त वैन जिस स्कूल की थी उक्त निजी स्कूल की अनदेखी सामने आ रही है। एक निजी गाड़ी जिसमें सात बच्चों से ज्यादा नहीं बैठ सकते। ड्राइवर ने अपने पैसे के लालच के कारण गाड़ी में 13 से 14 बच्चे बैठा रखे थे, जिससे साफ मालूम होता है कि स्कूल प्रबंधकों की ओर से वाहन पालिसी के नियमों को ध्यान में नहीं रखा और यह हादसा होने से 5 बच्चों को अपनी जान गंवा देनी पड़ी। मृत बच्चों के माता-पिता सहित लोगों की मांग है कि प्रशासन को कसूरवार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चहिए।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, 15 जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

Exit mobile version