चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन के वाहन पंजीकरण एवं लाइसैंस प्राधिकरण ने वाहनों के फेंसी नंबरों की नई सीरिज सीएच01-सीवी की ई आक्शन के तहत 601 नंबरों की आक्शन कर 2,40,35,000 रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। इसमें सीएच01-सीवी -0001 नंबर 24.30 लाख रुपए में बिका। वहीं सीएच01-सीवी -0009 नंबर 10.43 लाख रुपए में बिका। सीएच01-सीवी -0007 नंबर 9.35 लाख में, सीएच01-सीवी -0005 नंबर 7 लाख 7 हजार में, सीएच01-सीवी -0004 नंबर 5.60 लाख में, सीएच01-सीवी -0008 नंबर 5.50 लाख में, सीएच01-सीवी -0002 नंबर 5 लाख 1 हजार में, सीएच01-सीवी -0003 नंबर 4.84 लाख में, सीएच01-सीवी -0006 नंबर 4.29 लाख में व सीएच01-सीवी -0055 नंबर 2.80 लाख में बिका।
वाहन पंजीकरण एवं लाइसैंस प्राधिकरण ने फेंसी नंबरों की आक्शन से कमाए 2.40 करोड़

