Site icon Dainik Savera Times

चाकू के बल पर Ola कैब ड्राइवर से छीनी गाड़ी, पुलिस ने 2 लुटेरों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ (विनीत कपूर): चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में लूटपाट कर रहे दो बदमाश लुटेरों को गिरफ्तार किया है। हाल ही में इन लुटेरों ने शहर में एक ओला कैब ड्राइवर को चाकू दिखाकर गाड़ी छीनी थी। गाड़ी छीन कर अपने गांव छपरा बिहार ले जाना चाहते थे लेकिनइनकी गाड़ी का पैट्रोल मुरादाबाद में ही खत्म हो गया। जिसके बाद इन्होंने मुरादाबाद में तेल डलवाया लेकिन पैसे ना होने की वजह से ये गाड़ी वही छोड़ कर भाग गए। दोनों लुटेरे नशे के आदी है और चुराई गाड़ी ये छपरा बिहार में चलाना चाहते थे। दोनों में से एक पर पहले भी पांच चोरी एवं लूटपाट के मामले दर्ज है। इन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version