Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

वेरका डेयरी ने दुग्ध उत्पादकों को किया सम्मानित

October 23, 2026

वेरका डेयरी ने दुग्ध उत्पादकों को किया सम्मानित

Verka Amritsar Dairy Records ₹5.14 Crore Net Profit : अमृतसर। वेरका अमृतसर डेयरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 514.50 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। होटल मेपल ग्रैंड में आयोजित वार्षिक आम इजलास के दौरान डेयरी के वित्तीय प्रदर्शन, भविष्य की योजनाओं और बजट पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दुग्ध उत्पादक सहकारी सभाओं और प्रगतिशील डेयरी फार्मरों को सम्मानित किया गया। मिल्क यूनियन अमृतसर के चेयरमैन भूपिंदर सिंह रंधावा ने दुग्ध उत्पादकों के योगदान की सराहना करते हुए सहकारी क्षेत्र को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर सहकारी सभाओं के अध्यक्षों, समिति सदस्यों, दुग्ध उत्पादकों तथा प्रगतिशील डेयरी फार्मरों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मिल्क यूनियन अमृतसर के चेयरमैन स. भूपिंदर सिंह रंधावा ने समारोह में शामिल हुए अतिथियों, दुग्ध उत्पादक सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों तथा प्रगतिशील डेयरी फार्मरों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद दुग्ध उत्पादकों के सहयोग और वेरका के प्रति उनके अटूट विश्वास के चलते डेयरी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में वेरका अमृतसर डेयरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वेरका अमृतसर डेयरी भविष्य में भी दुग्ध उत्पादकों के कल्याण तथा सहकारी क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। इस अवसर पर वेरका अमृतसर डेयरी के जनरल मैनेजर श्री अनीमेश प्रमाणिक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट की गई बैलेंस शीट, लाभ-हानि खाते तथा पिछले दस वर्षों के कार्य प्रदर्शन से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान वेरका अमृतसर डेयरी ने 514.50 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

वार्षिक आम इजलास के दौरान पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट की गई बैलेंस शीट, लाभ-हानि खाता, व्यापारिक लेखे-जोखे, ऑडिटर की रिपोर्ट, भविष्य की योजनाओं तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट सहित विभिन्न एजेंडों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित समिति सदस्यों, दुग्ध उत्पादकों तथा प्रगतिशील डेयरी फार्मरों ने इन प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की। समारोह के दौरान मिल्क यूनियन अमृतसर के चेयरमैन तथा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाली दुग्ध उत्पादक सहकारी सभाओं एवं प्रगतिशील डेयरी फार्मरों को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें