Site icon Dainik Savera Times

मारपीट मामले में विक्की कल्याण और सुखविंदर गिरफ्तार, 6 पर FIR दर्ज

जालंधर: ओल्ड जवाहर नगर में कुछ युवक गली में बेवजह चक्कर लगा रहे थे तथा इलाके में बनी पार्क में सैर कर रही युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने की भी कोशिश कर रहे थे।अमित जुल्का ने जब इन्हें ऐसा करने से रोका तो वे युवक वहां से चले गए तथा उसके बाद करीब एक दर्जन युवकों को साथ लेकर आए और उन्होंने अमित जुल्का तथा उसके बेटे के साथ बुरी तरह से मारपीट की।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी राजेश ठाकुर ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर कमिश्नरेट पुलिस ने न्यू बारादरी पुलिस स्टेशन में 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी संदिग्धों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कल्याण और सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है।

📍 Location: पंजाब (जालंधर)

Exit mobile version