Site icon Dainik Savera Times

पूर्व विधायक अश्विनी सेखड़ी और उनके बेटे द्वारा भाई इंदर सेखड़ी की पिटाई का वीडियो वायरल

गुरदासपुर के बटाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रहे और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक अश्विनी सेखडी का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिस शख्स की पिटाई हो रही है वह कोई और नहीं बल्कि उनका अपना भाई इंदर सेखड़ी है। अश्वनी सेख़डी और उनके बेटे अनुभव सेखडी ने अपने भाई इंद्र सेखडी को बुरी तरह पीटा और गंदे शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

इस मौके पर उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं जो उन्हें संभाले हुए हैं। जिस वीडियो में पिटाई की घटना हुई उसमें साफ दिख रहा है कि एक बड़ी बिल्डिंग निर्माणाधीन है।यह घटना कुछ दिन पहले की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अश्विनी सेखड़ी का अपने भाई इंद्र सेखडी के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद है, इसलिए इंद्र शेखडी ने सुच्चा सिंह छोटेपुर की बनाई पार्टी से अश्विनी सेखड़ी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। इस मामले को लेकर जब अश्विनी और उनके भाई इंदर सेखड़ी से संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Exit mobile version