फिरोजपुर : पंजाब लोकसभा क्षेत्र की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। अब तक सुबह 11 बजे तक 23.91% मतदान दर्ज किया गया है। इस बीच बीएसपी नेता का वोट डालते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सुरिंदर कंबोज चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में मुश्किल में पड़ सकते हैं। पोलिंग बूथ में फोन ले जाना मना है और वायरल वीडियो में कंबोज को वोट डालते हुए देखा जा सकता है। जिला चुनाव अधिकारी और कम डिप्टी कमिशनर राजेश धीमान ने यह जानकारी दी हैं।
सुरिंदर कंबोज ने वोटिंग के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंबोज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुरिंदर कंबोज फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वह जलालाबाद से आप विधायक जगदीप सिंह गोल्डी कंबोज के पिता हैं।

