Site icon Dainik Savera Times

चिट्टे की पुड़िया बांट रहे युवक की वीडियो वायरल, बठिंडा पुलिस ने रेड कर आरोपी किया काबू

बठिंडा : नशे के लिए बदनाम बीड तलाब बस्ती में चिट्टा की पुड़िया बेच रहे एक युवक का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गया। उक्त वीडियो पुलिस के पास पहुंचते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बीड तलब बस्ती में रेड की और एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। युवक की पहचान विनती के तौर पर हुई है जिसके पास से पुलिस ने दो ग्राम हीरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें एक युवक कई लोगों को जेब से चिट्टा की पुड़िया निकाल कर बेच रहा है। किसी व्यक्ति ने उक्त घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उक्त वीडियो की जांच के बाद एक्शन लेते हुए बिरसाल बस्ती में रेड की और उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने बताया एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसमें एक युवक बीड तलाब बस्ती में नशा बांट रहा है। जिसको पुलिस की ओर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Exit mobile version