Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

रजिस्ट्री क्लर्क Prashant Joshi पर Vigilance की कार्रवाई, रिश्वत लेने का आरोप

July 28, 2023

रजिस्ट्री क्लर्क Prashant Joshi पर Vigilance की कार्रवाई, रिश्वत लेने का आरोप

जालंधर : पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने नकोदर में दबिश दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की टीम ने रजिस्ट्री क्लर्क प्रशांत जोशी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस को शिकायत मिली थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सर्टिफिकेट बनाने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस ने यह कार्रवाई की है। हालांकि अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से गुरेज कर रहे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें