Site icon Dainik Savera Times

दो MNREGA अधिकारियों सहित निजी व्यक्ति पर मुकदमा, Vigilance ने गबन के आरोप में महिला सरपंच किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान महिला सरपंच, दो मनरेगा अधिकारियों और एक निजी व्यक्ति के खिलाफ 2,16,510 रूपए मनरेगा के फंड में गबन करने का केस दर्ज किया है। इस मामले में ग्राम पंचायत कोट जसपत, जिला तरनतारन की सरपंच अमनदीप कौर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

यह जानकारी देते हुए विजीलैंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमनदीप कौर सरपंच, जोधवीर सिंह ग्राम रोजगार सहायक मनरेगा, तरुणप्रीत सिंह तकनीकी सहायक मनरेगा, ग्राम पंचायत कोट जसपत, जिला तरनतारन और प्रेम सिंह एक निजी व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है। जिन्होंने सरकारी धन को हड़पने के लिए साठगांठ की है।

 

Exit mobile version