Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vigilance ने वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट घोटाले में फरार आरोपी महिला एजेंट को किया गिरफ्तार

December 4, 2022

Vigilance ने वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट घोटाले में फरार आरोपी महिला एजेंट को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट घोटाले में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर जालंधर नरेश कलेर के साथ सांठगांठ करने वाली विजय नगर जालंधर निवासी एक और फरार आरोपी महिला एजेंट सपना को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ने उसका मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिया है, जिसे इस घोटाले के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए डेटा विशेषज्ञों को भेजा जाएगा।

यह जानकारी देते हुए विजीलैंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, जालंधर के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और बड़े पैमाने पर निजी साठगांठ से बड़े पैमाने पर व्यावसायिक और निजी वाहनों का निरीक्षण किये बिना फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के लिए संगठित भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया। उन्होंने आगे बताया कि विजिलेंस ने पर्याप्त सबूतों के आधार पर केस नंबर 14 दिनांक 23-08-2022 विजिलेंस थाना जालंधर में दर्ज किया है। इस मामले में कुल 10 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं और जेल में हैं जिनमें रामपाल उर्फ राधे, मोहन लाल उर्फ कालू, परमजीत सिंह बेदी, सुरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, पंकज ढींगरा उर्फ़ भोलू, बृजपाल सिंह उर्फ़ रिकी, अरविंद कुमार उर्फ बिंदू और वरिंदर सिंह उर्फ दीपू नरेश कलेर भी शामिल है। इस मामले की आगे की जांच चल रही है और बाकी फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें