Site icon Dainik Savera Times

विजीलैंस ने पटवारी के कारिंदे को 3000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

खन्ना: विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के दौरान एक निजी व्यक्ति गुरप्रीत सिंह निवासी गांव निजामपुर तहसील पायल को गिरफ्तार किया, जो एक एजैंट के रूप में काम कर रहा था। वह हलका पायल पटवारी जीत सिंह के साथ गैर कानूनी तरीके से काम कर रहा था तो उसे 3000 रु पए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त व्यक्ति को लुधियाना जिले की तहसील पायल के गांव निजामपुर निवासी अमरेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि उक्त शिकायतकत्र्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त पटवारी ने उसकी पैतृक भूमि का इंतकाल राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए 5000 रु पए की मांग की थी, लेकिन सौदा 3000 रु पए में किया गया था। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया जिसके तहत उक्त निजी व्यक्ति को शिकायतकत्र्ता की उपस्थिति में 3,000 रु पए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। फिलहाल इस केस में पटवारी खुद फरार है।

Exit mobile version