Site icon Dainik Savera Times

विजिलेंस ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान मंगलवार को सब-इंस्पेक्टर दलजीत सिंह (अब सेवानिवृत्त) को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया, जो उस समय पुलिस स्टेशन कैंटोनमेंट, अमृतसर में तैनात थे। वह वर्तमान में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद था और उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था और ब्यूरो द्वारा कानून के अनुसार गिरफ्तार किया गया था। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी को अमृतसर के गांव कोटली नसीर खान निवासी जोगा सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने अपनी तैनाती के दौरान शिकायतकर्ता से वर्ष 2017 में उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन अमृतसर छावनी में दर्ज एफआईआर में उसके बेटे को निर्दोष करार देने के एवज में 1,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इस शिकायत की जांच के दौरान यह साबित हुआ कि उक्त पुलिस कर्मी ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की मांग की थी तथा उक्त उद्देश्य के लिए 10,000 रुपये की रिश्वत ली थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, अमृतसर रेंज में दिनांक 28.11.2024 को एफआईआर दर्ज की गई है।

 

 

 

Exit mobile version