Site icon Dainik Savera Times

विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई: RTA कार्यालय के दो कर्मचारी 5500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Vigilance Bureau Action

Vigilance Bureau Action : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज पठानकोट स्थित रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर जतिंदर कुमार और मुकेश को 5500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों को पठानकोट जिले के गांव मनवाल निवासी सुरजीत कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने उसकी हिमाचल प्रदेश नंबर की गाड़ी को पंजाब नंबर में बदलने के बदले में 5500 रुपए की रिश्वत मांगी है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और सरकारी गवाहों की मौजूदगी में उक्त दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 5500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version