Site icon Dainik Savera Times

विजिलेंस ब्यूरो ने 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में ASI को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान शुक्रवार को गुरदासपुर जिले के पुलिस स्टेशन सिविल लाइन्स, बटाला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) सुखराज सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ए.एस.आई. को गुरदासपुर में एक फाउंड्री के मालिक द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके खिलाफ बटाला पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जहां एएसआई सुखराज सिंह उसके मामले में जांच अधिकारी (आईओ) थे, और उन्होंने जांच के दौरान उसका पक्ष लेने के लिए 15,000 रुपये की मांग की थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत और सहायक सबूतों की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। इस संबंध में, भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, रेंज अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- शादी के बाद पहले बर्थडे पर रश्मिका को मिला करोड़ों का खास तोहफा

Exit mobile version