Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ब्यूरो ने ब्लॉक समिति पटवारी को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

June 23, 2025

विजिलेंस ब्यूरो ने ब्लॉक समिति पटवारी को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (वीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय, गुरदासपुर में तैनात ब्लॉक समिति पटवारी निशान सिंह को 20,000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

राज्य ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी गुरदासपुर के गांव बबरी नंगल के निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि वह ग्राम पंचायत बाबरी नंगल की मौजूदा पंचायत सदस्य है और उसका पति पिछले 50 वर्षों से कुल 25 एकड़ भूमि में से लगभग 22 कनाल और 11 मरले शामलाट भूमि पर खेती कर रहा है और इस भूमि का भूमि स्वामित्व (गिरदावरी) भी उसके नाम पर पंजीकृत है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायत के आधार पर बीडीपीओ कार्यालय ने उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा था।

उन्होंने अपने गांव के मौजूदा सरपंच से इस समस्या को हल करने का अनुरोध किया, लेकिन उक्त निशान सिंह समिति पटवारी ने इस समस्या को अपने विभाग के माध्यम से हल करने के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी निशान सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के अमृतसर रेंज थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, 2030 तक भारत बने ग्लोबल हब: राजनाथ सिंह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें