Site icon Dainik Savera Times

विजिलेंस ब्यूरो ने DSP रीडर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी निरंतर जारी मुहिम को जारी रखते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने सोमवार को बठिंडा जिले में डीएसपी भुच्चो के पास निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के तौर पर तैनात हेड कांस्टेबल (एचसी) राज कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

राज्य ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पुलिस अधिकारी को जिला बठिंडा की तहसील नथाना के गांव कल्याण सुखा के निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने विजीलैंस ब्यूरो को शिकायत दी थी कि खेती की जमीन के विवाद के कारण उसके पति और दोनों बेटों के खिलाफ थाना नथाना में झूठा केस दर्ज करवाया गया है, जिसकी जांच डीएसपी भुच्चो कर रहे हैं। इसके बाद रीडर राज कुमार ने उसके मोबाइल नंबर से दो बार फोन करके बताया कि उसने इस दोबारा जांच के लिए डीएसपी से बात की है और रिपोर्ट पर सिर्फ डीएसपी के हस्ताक्षर बाकी हैं। केस रद्द करवाने के लिए उसने 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी।

आरोपी राज कुमार ने शिकायतकर्ता से कहा कि पहली किश्त के तौर पर एक लाख रुपए तुरंत दिए जाएं, ताकि वह काम करवा सके। शिकायतकर्ता ने इस बातचीत को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और वीबी को सौंप दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की पुष्टि के बाद बठिंडा रेंज की विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए रिश्वत लेते समय हेड कांस्टेबल राज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मौके पर ही रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है।

इस सम्बन्ध में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं के अन्तर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस कर्मियों को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच के दौरान यदि किसी अन्य अधिकारी/कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी मामले में नामजद किया जाएगा।

ये भी देखें :- Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव जारी, जानें 1 ग्राम गोल्ड के Latest Rate

Exit mobile version