Site icon Dainik Savera Times

विजिलेंस ब्यूरो ने बिजली बोर्ड के लाइनमैन काे 5 हजार रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान पीएसपीसीएल कार्यालय फोकल प्वाइंट बटाला जिला गुरदासपुर में तैनात लाइनमैन सुखविंदर सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त लाइनमैन को बलकार सिंह निवासी फैजपुरा, तहसील बटाला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उपरोक्त लाइनमैन ने उसके नए घरेलू बिजली कनेक्शन के बारे में उचित रिपोर्ट भेजने के बदले में 5000 रुपए की मांग की थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो द्वारा जाल बिछाया गया और उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ जारी हैं।

Exit mobile version