Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ब्यूरो ने सब इंस्पेक्टर और उसके साथी को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

April 3, 2025

विजिलेंस ब्यूरो ने सब इंस्पेक्टर और उसके साथी को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने एक सब इंस्पेक्टर और उसके साथी प्राइवेट ऑपरेटर को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सब इंस्पेक्टर सरवन सिंह, सेंट्रल जेल, फिरोजपुर में तैनात पुलिस चौकी इंचार्ज और उसके साथी प्रदीप सिंह प्राइवेट ऑपरेटर के रूप में हुई है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह निवासी गांव मथेरे जिला फिरोजपुर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि सब इंस्पेक्टर ने उसके भाई के खिलाफ दर्ज केस में मदद करने के लिए 50,000 रुपये की मांग की थी और अपने प्राइवेट ऑपरेटर प्रदीप सिंह के माध्यम से मौके पर ही 20,000 रुपये स्वीकार कर लिए थे। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने आरोपियों द्वारा शेष राशि की मांग करते समय एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है।

उन्होंने आगे बताया कि इस सम्बन्ध में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 तथा पी.सी. (संशोधन) अधिनियम 2018 के अन्तर्गत विजिलेंस ब्यूरो रेंज थाना फिरोजपुर में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- अब बिहार से दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार, कल लेगें राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें