Site icon Dainik Savera Times

Vigilance Bureau ने 20,000 रुपए रिश्वत लेते तहसीलदार को किया गिरफ्तार

Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau

Vigilance Bureau Arrested Tehsildar : राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज बुधवार को जिला बर्नाला के तहसील तपा में तैनात तहसीलदार सुखचरन सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी को अमरीक सिंह, निवासी गांव बीहला, जिला बरनाला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि उसके दोस्त हरभजन सिंह, निवासी गांव मौड़ नाभा, जिला बरनाला को 2 कनाल 4 मरले कृषि भूमि की रजिस्ट्री करवानी थी। इसके बदले में तहसीलदार शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की बर्नाला यूनिट ने जाल बिछाकर उक्त तहसीलदार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर ही रिश्वत में इस्तेमाल किए गए रंगे हुए करंसी नोट भी आरोपी से बरामद कर लिए गए।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version