Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ब्यूरो ने स्वास्थ्य कर्मचारी को 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

February 13, 2025

विजिलेंस ब्यूरो ने स्वास्थ्य कर्मचारी को 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सिविल अस्पताल, लुधियाना के इमरजेंसी वार्ड में तैनात सहायक सतिंदर कुमार को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। आज यहां यह खुलासा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जस्सल कॉलोनी, लुधियाना के निवासी विजय कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारी ने उसकी मेडिकल रिपोर्ट की रसीद जारी करने के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले ही उससे 3,000 रुपये ले चुका है और शेष राशि की मांग कर रहा था।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना रेंज की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :- IPL 2026: केकेआर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी करने का लिया फैसला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें