Site icon Dainik Savera Times

विजिलेंस ब्यूरो ने पंचायत सचिव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान सोमवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय, बरनाला में तैनात पंचायत सचिव गुरमेल सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को पटियाला के एक ठेकेदार द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसने बरनाला जिले के गाँव फतेहगढ़ छन्ना में पंचायती ज़मीन पर वर्ष 2023 में 3,84,000 रुपए की लागत से सोलर पंप लगाया था, परन्तु उक्त पंचायत सचिव ने बिल भेजने के लिए कमीशन के तौर पर 20,000 रुपए की रिश्वत की माँग की थी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त पंचायत सचिव को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के पटियाला रेंज थाने में दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा तथा इस मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के बर्थडे पर Vijay Deverakonda ने शेयर की राणाबाली की अनसीन वीडियो, दिखा जयाम्मा का प्यारा लुक

Exit mobile version