Site icon Dainik Savera Times

Vigilance Bureau ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau

Vigilance Bureau Punjab : राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के दौरान, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह, इंचार्ज एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) जिला पटियाला को 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मी को पूजा, निवासी गांव रोहटी पुल, तहसील नाभा, जिला पटियाला द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त इंस्पेक्टर उसके पिता को तीन लाख रुपये की रिश्वत न देने की सूरत में उन्हें झूठे एन.डी.पी.एस. केस में फंसाने की धमकियां दे रहा था, लेकिन सौदा 1.50 लाख रुपये में तय हुआ। उक्त पुलिस कर्मी ने रविवार को 50 हजार रुपये रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ले लिए थे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त पुलिस कर्मी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

धनतेरस पर बन रहा है खास योग…इस समय पर करें विधि विधान से पूजा, कारोबार में होगी वृद्धि

Exit mobile version