Site icon Dainik Savera Times

विजिलेंस ने वन रक्षक को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया काबू

लुधियाना (हिम्मत): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को मालेरकोटला में तैनात गार्ड मुनीश कुमार निवासी सुनाम रोड, संगरूर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों काबू किया है।

विजिलेंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त वन अधिकारी को मलेरकोटला जिले के गांव बुर्ज निवासी निर्भय सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त अधिकारी अपने प्लॉट के साथ लगे वन पार्क को नुकसान की रिपोर्ट नहीं करने के लिए 15,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

उसकी शिकायत की पुष्टि करने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी वन रक्षक को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया और दो अधिकारियों की उपस्थिति में उसके पास से दागी रकम बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Exit mobile version