Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजीलैंस ने गुरदासपुर SP के रीडर को 5,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ किया क़ाबू

March 26, 2024

विजीलैंस ने गुरदासपुर SP के रीडर को 5,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ किया क़ाबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के दौरान गुरदासपुर मुख्यालय में रीडर के पद पर तैनात सब-इंस्पेक्टर गुरप्रताप सिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह प्रगटावा करते हुए आज यहाँ राज्य विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को गुरदासपुर जिले के दीनानगर कस्बे के निवासी चंदर शेखर आज़ाद द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क करके दोष लगाया है कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने पुलिस जांच रिपोर्ट उसके हक में भेजने के बदले 10,000 रुपए की माँग की थी और 5000 रुपए पहले ही ले लिए थे और बाकी 5000 रुपए भी माँग रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इस शिकायत संबंधी प्राथमिक पड़ताल के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 5000 रुपए की दूसरी किश्त लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने आगे बताया कि इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुलजिमों को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें