Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेता पंचायत सचिव रंगे हाथ पकड़ा

January 8, 2025

विजिलेंस ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेता पंचायत सचिव रंगे हाथ पकड़ा

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्र्ष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के दौरान संगरूर जिले के ब्लॉक मूनक में ब्लॉक विकास एवं पंचायत कार्यालय में तैनात पंचायत सचिव पृथ्वी सिंह को २०,००० हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में क्षेत्रीय उपनिदेशक, स्थानीय निधि लेखापरीक्षा, पटियाला के कार्यालय में तैनात लेखापरीक्षा निरीक्षक दविंदर बंसल को भी नामित किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गुरविंदर सिंह निवासी गांव मुनक, महा सिंह वाला की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया जोकि एक पूर्व सरपंच है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया और कहा कि उक्त पंचायत सचिव ने पिछले कार्यकाल के दौरान गांव महा सिंह वाला की पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों का ऑडिट करने की एवज में 20000 रुपये की रिश्वत की मांग की है। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी पंचायत सचिव को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस संबंध में पंचायत सचिव पृथ्वी सिंह और ऑडिट इंस्पेक्टर दविंदर बंसल के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें: Badrinath Dham Opening : शुभ मुहूर्त में खुले बद्रीनाथ के कपाट, फूलों से सजा दरबार… सीएम धामी ने की पहली पूजा

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें