Site icon Dainik Savera Times

Vigilance को मिली पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खि़लाफ़ मुकदमा चलाने की मंज़ूरी

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के विरुद्ध समर्थ अदालत में मुकदमा चलाने के लिए राज्य सरकार के प्रशासनिक विभाग से मंजूरी हासिल कर ली है। पूर्व मंत्री को विजिलेंस ब्यूरो ने जून में विभाग में ख़ैर के वृक्षों की कटाई के लिए पर्मिट जारी करने, अधिकारियों के तबादले, खरीददारी और NOC जारी करने से सम्बन्धित संगठित भ्रष्टाचार में शामिल होने के लिए गिरफ़्तार किया था।

जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि FIR नं 7 तारीख़ 06-06-2022 के थाना फलायंग सकुऐड, एसएएस नगर में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था। यह केस पूर्व वन मंत्रियों, ठेकेदारों और वन विभाग के अधिकारियों के खि़लाफ़ भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के दोष के अधीन दर्ज किया गया था।

Exit mobile version