Dainik Savera Times

पूर्व कांग्रेस मंत्री Gurpreet Kangar के घर पहुंची विजिलेंस, कर रही घर की पैमाइश

बठिंडा : आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के घर आज विजिलेंस ब्यूरो की टीम पहुंची। विजिलेंस बठिंडा की टीम ने उनके पैतृक गांव कांगड़ में घर की पैमाइश की।

गुरप्रीत सिंह कांगड़ कई बार पूछताछ के लिए विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा कार्यालय में शामिल हो चुके हैं, अब टीम उनके घर पहुंची है। स्रोतों से अधिक आय का पता लगाने के लिए घर की पैमाइश कर रही है। पंजाब में सरकार बदलने के बाद गुरप्रीत सिंह कांगड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे लेकिन अब उनकी कांग्रेस में घर वापसी हो गई है।

विजिलेंस की टीम कमरे की पैमाइश करते हुए
Exit mobile version