Site icon Dainik Savera Times

पूर्व डिप्टी CM OP Soni के मामले में विजिलेंस ने कोर्ट में पेश किया चालान

अमृतसर : पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी के मामले में अमृतसर रेंज के विजिलेंस विभाग ने आज कोर्ट में चालान पेश कर दिया है। ओपी सोनी को पिछले महीने ही भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ जांच काफी तेज थी। सोनी के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमृतसर सुधीर कुमार वर्मा की अदालत ने समन जारी किया है। फिलहाल, ओपी सोनी गिरफ़्तार हैं और तबीयत बिगड़ने के कारण अमृतसर के सरकारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Exit mobile version