Site icon Dainik Savera Times

बठिंडा में मनप्रीत बादल के साथी शराब कारोबारी Jaswinder Jugnu के घर विजिलेंस की रेड

बठिंडा के फेस 1 में मनप्रीत बादल के साथी शराब कारोबारी जसविंदर जुगनू के घर विजिलेंस ने रेड की है।कुछ दिन पहले इस शराब कारोबारी के दफ्तर पर रेड कर कंप्यूटर और DVR कब्जे में लिया था। अभी भी पुलिस को कंप्यूटर की तलाश है , जिस से प्लाट की बोली लगी थी। बता दें पुलिस को जसविंदर सिंह जुगनू घर में नहीं मिला और विजिलेंस को वापस खाली हाथ लौटना पड़ा।

मनप्रीत सिंह बादल के नजदीकी पर अब बिजनेस की तिरछी नजर है जिसके चलते जगह-जगह पर चेकिंग की जा रही है। बठिंडा की फेस 1 में प्लॉट खरीद फ्रॉड मामले को लेकर बठिंडा की विजिलेंस टीम मनप्रीत सिंह बादल के नजदीकी शराब कारोबारी जसविंदर सिंह जुगनू के घर में पहुंची बेशक जुगनू तो घर में नहीं मिले और पुलिस ने कुछ पूछताछ के बाद वापस लौट आई पुलिस ने पहले ही इस मामले में मनप्रीत बादल के साथ 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जबकि तीन लोग विजिलेंस की पकड़ में है। अभी तक बिजनेस को प्लॉट की बोली लगाने वाला कंप्यूटर नहीं मिला है जिसके चलते विजिलेंस मनप्रीत के करीबियों से पूछताछ में लगी हुई है।

Exit mobile version