Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

खन्ना में विजीलैंस की दबिश : नगर कौंसिल के विकास कार्यों के लिए सैंपल, रिकॉर्ड किए जब्त

May 8, 2025

खन्ना में विजीलैंस की दबिश : नगर कौंसिल के विकास कार्यों के लिए सैंपल, रिकॉर्ड किए जब्त

खन्ना: खन्ना में बुधवार को ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने साबित कर दिया कि पंजाब सरकार अब भ्रष्टाचार के खिलाफ सिर्फ नारे नहीं, बल्कि एक्शन मोड में है। मुख्यमंत्नी भगवंत मान और कैबिनेट मंत्नी तरुणप्रीत सिंह सौंद द्वारा प्रदेश में जीरो टॉलरेंस फॉर करप्शन की नीति लागू किए जाने के बाद खन्ना में स्टेट विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने नगर कौंसिल के विकास कार्यों पर शिकंजा कस दिया। सुबह से ही शहर में हलचल मच गई जब विजीलेंस की टीम नगर कौंसिल अधिकारियों को लेकर नई आबादी क्षेत्न पहुंची और सहारा अस्पताल के पास बनी सड़कों की खुदाई शुरू कर दी। इन सड़कों की हालत और निर्माण में उपयोग किए गए मटेरियल की गुणवत्ता पर संदेह जताया गया था, जिस पर विजिलेंस टीम ने मौके पर जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- Smartphones Under 20K: Motorola से लेकर Realme तक! बस इतने में मिलेंगे ये धांसू स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें