Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में Vijay Rupani को आज अंतिम विदाई, BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

June 30, 2025

चंडीगढ़ में Vijay Rupani को आज अंतिम विदाई, BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Vijay Rupani Final Farewell: चंडीगढ़: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी रहे विजय रूपाणी को आज चंडीगढ़ में श्रद्धांजलि दी गई। हाल ही में एक विमान हादसे में उनका दुखद निधन हो गया था। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नेताओं ने रूपाणी के योगदान को याद करते हुए उन्हें जमीनी नेता और संगठन के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया। सुनील जाखड़ ने बताया कि रूपाणी न सिर्फ चुनावी रणनीतियों में दक्ष थे, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच एक प्रेरक नेता के रूप में जाने जाते थे।

चुनावों में सक्रियता और संगठन निर्माण में भूमिका

विजय रूपाणी ने लोकसभा चुनाव 2024 और लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में पार्टी की रणनीति को धार दी थी। चुनावी व्यस्तताओं के चलते उस समय राज्य स्तर पर कोई श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं हो पाया था, परंतु अब पार्टी ने राज्यभर में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कर उनके योगदान को स्मरण किया है।

रूपाणी अप्रैल में लुधियाना पहुंचे थे और वहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उपचुनाव की तैयारी में जुटे थे। उनकी रणनीति और सक्रियता ने पार्टी को नई दिशा देने का काम किया।

पंजाब में भाजपा के बढ़ते प्रभाव में अहम भूमिका

हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पंजाब में कोई सीट नहीं मिली, लेकिन पार्टी का वोट प्रतिशत लगभग 9% से बढ़कर 18.56% तक पहुंचा। इस बढ़ोतरी का श्रेय पार्टी नेतृत्व विजय रूपाणी की दूरदर्शी सोच और संगठनात्मक मजबूती को दे रहा है।

अंतिम विदाई में उमड़ा स्नेह

चंडीगढ़ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रूपाणी को नम आंखों से विदाई दी। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें