पंजाब डेस्क: अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा के आवास पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने विशेष मुलाकात की। इस दौरान अक्षय शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।
संगठन की मजबूती और जनसेवा पर मंथन
मुलाकात के दौरान भाजपा संगठन को मजबूत करने, जनसेवा से जुड़े कार्यों और पंजाब के मौजूदा महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।
अक्षय शर्मा ने कहा कि विजय सांपला का लंबा राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव पंजाब में पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने में महत्वपूर्ण रहा है।
विजय सांपला के मार्गदर्शन को बताया महत्वपूर्ण
अक्षय शर्मा ने विजय सांपला के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनका सहयोग केवल राजनीतिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी वह उनके लिए भरोसेमंद मार्गदर्शक रहे हैं।
उन्होंने विजय सांपला को मेहनती और कर्मठ नेता बताते हुए कहा कि वह लंबे समय से पार्टी संगठन के साथ-साथ पंजाब के हितों से जुड़े विषयों पर लगातार सक्रिय रहे हैं।
कई भाजपा नेता भी रहे मौजूद
इस मुलाकात के दौरान नितिन गुप्ता (नन्नू), जिला अध्यक्ष होशियारपुर, सचिन बस्सी, को-कन्वीनर एनजीओ सेल पंजाब और राजन गुप्ता (मिंटू), अध्यक्ष ट्रेडर्स एसोसिएशन होशियारपुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

