Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरु साहिब के चरण स्पर्श गांवों को मिलेगा विशेष अनुदान: डा. बलबीर सिंह

June 27, 2025

गुरु साहिब के चरण स्पर्श गांवों को मिलेगा विशेष अनुदान: डा. बलबीर सिंह

पटियाला: पंजाब सरकार के अधिकारी विकास योजनाओं को लेकर गांवों और वाडरें में लोगों के बीच जाएं और वे खुद हर महीने विभिन्न विभागों के कामकाज का मूल्यांकन करेंगे ताकि विधानसभा क्षेत्र का बिना किसी भेदभाव के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। यह बात पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पटियाला जिले और खास तौर पर उनके हलके में कई ऐसे स्थान हैं, जिन पर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की चरण रज रही है, इसलिए गुरु साहिब की 350वीं शहादत के उपलक्ष्य में इन गांवों को विशेष अनुदान देकर विकसित किया जाएगा, वहीं इन गुरु घरों को जाने वाली सड़कों पर गुरु साहिब से संबंधित पौधे, नीम और अन्य फलदार पौधे लगाए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री आज यहां, अपने विधान सभा क्षेत्र पटियाला ग्रामीण के 24 गांवों के पंचों-सरपंचों के अलावा 12 शहरी वाडरें के पार्षदों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन करने के लिए बैठक कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम के मेयर कुंदन गोगिया, सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली और डिप्टी मेयर जगदीप सिंह जग्गा, नगर निगम के कमिश्नर परमवीर सिंह, एडीसी (ग्रामीण विकास) अमरिंदर सिंह टिवाणा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि अपने हलके के विकास में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार ऐसी बैठकें कर रहे हैं ताकि जमीनी हकीकत का पता लगाया जा सके और विकास कार्यों को अंजाम दिया जा सके। उन्होंने कहा कि थापर और सीचेवाल मॉडल के साथ गांवों में छप्पड़ों का विकास करना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्रांति के तहत गांवों के स्कूलों में सुधार करना तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी विशेष प्राथमिकताएं हैं। इस अवसर पर विभिन्न गांवों के सरपंचों ने दशकों बाद उनके गांवों में नहरी पानी की सप्लाई उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद भी किया।

इस दौरान डॉ. बलबीर सिंह ने नगर निगम में अपने हलके के वार्ड 2 से 14 के पार्षदों के साथ बैठक की और विभिन्न कॉलोनियों में सड़कों, जलापूर्ति, सीवरेज, स्ट्रीट लाइटों, पार्कों के मुद्दों पर नगर निगम अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चुने हुए प्रतिनिधियों को उचित सम्मान दें तथा अपने क्षेत्र से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने में ढिलाई न बरतें। बैठक के दौरान पटियाला व नाभा के एसडीएमज, डीएसपी मनोज गोरसी, सिविल सर्जन डॉ. जगपालिंदर सिंह, जसवीर गांधी, जय शंकर, सुरेश राय, डीडीपीओ व बीडीपीओ के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतें व पार्षद मौजूद थे।

ये भी देखें :- Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव जारी, जानें 1 ग्राम गोल्ड के Latest Rate

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें