Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

महंगे हुए VIP नंबर, 8 गुना तक बढ़े रेट, अधिसूचना जारी

January 31, 2025

महंगे हुए VIP नंबर, 8 गुना तक बढ़े रेट, अधिसूचना जारी

VIP Numbers Become Expensive : अगर आप भी अपनी गाड़ियों पर वीआईपी नंबर लगाने के शौकीन हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। क्योंकि सरकार ने फैंसी नंबरों के लिए बंद की गई साइट को पुनः चालू करने का निर्णय लिया है। अब आपको छोटे और फैंसी नंबर खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है।

सरकारी अधिसूचना के अनुसार, अब लोगों को VIP नंबर पाने के लिए पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। पहले जहां 0001 नंबर की कीमत 2.5 लाख रुपये थी, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 5 लाख रुपये हो गई है। जबकि 0002, 0009 और 0786 का आरक्षित मूल्य 25 हजार रुपये था, जिसे 8 गुना बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है।

इसी प्रकार अन्य नंबरों के आरक्षित मूल्य में भी वृद्धि की गई है। इसके साथ ही 1100, 2200, 3300 और 6300 जैसे नंबर भी ऑनलाइन नीलामी के लिए रखे गए हैं। दलालों पर नकेल कसने के लिए बोली में भाग लेने के लिए आधार केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें