Site icon Dainik Savera Times

नंगल में विश्व हिंदू परिषद नेता की गोली मारकर हत्या, मामले की जाँच में जुटी पुलिस

नंगल : भाजपा नेता, विश्व हिंदू परिषद नंगल प्रखंड अध्यक्ष एवं कारोबारी विकास प्रभाकर उर्फ बग्गा की हत्या का मामला सामने आया है। बता दे कि विकास बग्गा राष्ट्रिय स्वयंसेवी संघ (आर.एस.एस) से भी जुड़े थे। बताया जा रहा है कि यह वारदात रेलवे रोड स्थित विकास बग्गा के घर के नीचे उनकी दुकान पर हुई,

जब वह दुकान के अंदर बैठे थे। अति व्यस्त रहने वाले रेलवे रोड में उन पर हमला किसने किया किसी को कोई जानकारी नहीं है। लहुलुहान विकास बग्गा को सिविल अस्पताल नंगल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही डी.एस.पी. अजय सिंह, एस.एच.ओ. नंगल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Exit mobile version