Site icon Dainik Savera Times

मोगा में 9 नवंबर को मनाया जाएगा विश्वकर्मा दिवस, रामगढ़िया वेलफेयर सोसायटी ने की तैयारियां शुरू

मोगा: रामगढ़िया वेलफेयर सोसायटी मोगा की ओर से विभिन्न संगठनों के सहयोग से सृष्टि एवं कला के रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा जी का जन्मदिवस 9 नवंबर को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में सोसायटी की बैठक प्रधान सरदार हरमेल सिंह डरोली की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

समारोह के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सहज पाठ के भोग डाले जाएंगे। इसके उपरांत धार्मिक दीवान सजाया जाएगा, जिसमें विश्वकर्मा भवन सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी की बीबियों का जत्था तथा भाई परमजीत सिंह हजूरी रागी का जत्था गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेगा। इसके अलावा सरदार हाकम सिंह चीमा का ढाडी जत्था भगवान विश्वकर्मा जी के जीवन और इतिहास से संबंधित रचनाएं प्रस्तुत करेगा।

इस धार्मिक समागम में फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र के सांसद सरदार सरबजीत सिंह खालसा और मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इनके अलावा भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक डॉ. हरजोत कमल, शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज सरदार संजीव सिंह सन्नी गिल, कांग्रेस की हलका इंचार्ज श्रीमती मालविका सूद सच्चर तथा राजिंदर सिंह डल्ला विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह को सफल बनाने के लिए विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। इसके तहत आमंत्रण पत्र वितरित करने के लिए सदस्यों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी तथा अन्य जरूरी प्रबंध पूरे किए जाएंगे।

इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान सरदार हरमेल सिंह डरोली, संरक्षक सरदार सोहन सिंह सग्गू, राजा सिंह भारतवाले, मास्टर इंदरजीत सिंह, पूर्व प्रधान चमकौर सिंह झंडेयाना, रामगढ़िया भलाई बोर्ड पंजाब के सदस्य सरदार कुलवंत सिंह रामगढ़िया, खालसा सेवा सोसायटी के प्रधान कुलदीप सिंह कलसी, चरणजीत सिंह झंडेयाना, बचित्तर सिंह कलसी, गुरनाम सिंह लवली, महिंदर सिंह कलसी, जसपाल सिंह लुहारा, माखन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

📍 Location: मोगा

Exit mobile version