माता वैष्णो देवी जानें वाले यात्रियों के लिए आसान होगा सफर, जालंधर से कटरा तक वोल्वो बस सेवा हुई शुरू

पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए जालंधर से कटरा के बीच नई वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे जालंधर बस स्टैंड से रवाना होगी और शाम करीब 5 बजे कटरा पहुंचेगी।