Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

मतदाताओं से अपील है कि वे बिना किसी दबाव के मतदान करें और लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में अपना योगदान दें : Sibin C

April 22, 2024

मतदाताओं से अपील है कि वे बिना किसी दबाव के मतदान करें और लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में अपना योगदान दें : Sibin C

चंडीगढ़ : मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के कार्यालय द्वारा लॉन्च किए गए पॉडकास्ट का दूसरा एपिसोड आधिकारिक सोशल मीडिया पेज (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब) पर जारी किया गया है। इसी कड़ी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने लोकसभा चुनाव-2024 में ‘इस बार 70 पार का लक्ष्य’ हासिल करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

सिबिन सी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार 70 का लक्ष्य रखा है, जिसे हासिल करने के लिए सभी जिलों में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि इन अभियानों के दौरान मतदाताओं को निष्पक्ष और दबाव रहित तरीके से अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि लोकतंत्र के इस सबसे बड़े त्योहार में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने चुनाव में युवा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का भी जिक्र किया।

पॉडकास्ट में सिबिन सी ने इस बार पूरे मतदान अनुभव को सुखद बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को बड़े ही स्पष्ट तरीके से बताया है और मतदाताओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों पर भी प्रकाश डाला है। बता दें कि पॉडकास्ट के पहले एपिसोड में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से सी-विजल एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें