Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में नगर निगम के मेयर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, सांसद किरन खेर ने पहला डाला वोट

January 17, 2023

चंडीगढ़ में नगर निगम के मेयर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, सांसद किरन खेर ने पहला डाला वोट

चंडीगढ़ में नगर निगम के मेयर का चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। कांग्रेस वोटिंग प्रक्रिया से दूर रही। वहीं सांसद किरन खेर ने पहला वोट डाला। कुछ ही घंटे में शहर को नया मेयर मिल जाएगा। वहीं मेयर चुनावों से पहले आप और भाजपा के नेताओं ने दावा किया कि उनकी पार्टी ही मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव जीतेगी।

इससे पहले 11 बजे तक भाजपा और आम आदमी पार्टी आप पार्षद हाउस में पहुंच गए थे। प्रिजाइडिंग अथॉरिटी अमित जिंदल ने डमी वोटिंग करवाई। सबसे ज्यादा काउंसलर्स भाजपा के पास हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल का वोट भी इसे जा सकता है। ऐसे में भाजपा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है।दूसरी ओर आप क्रॉस वोट के रूप में किसी चमत्कार के इंतजार में है। आप के खाते में 14 वोट हैं और भाजपा के पास सांसद का वोट मिलाकर 15 वोट हैं। वहीं अकाली दल के हरदीप सिंह भी भाजपा को वोट कर सकते हैं। उन्हें मनाने के लिए भाजपा पूरा जोर लगा चुकी है।हाउस में आप ने नॉमिनेटिड काउंसलर्स के बैठने को लेकर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें वोटिंग राइट नहीं है। इस पर सांसद किरण खेर ने कहा कि वह भी हाउस का हिस्सा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें