
Waaris Punjab De: पंजाब में चुनाव से पहले ‘वारिस पंजाब दे’ के राजनीतिक पार्टी के रूप में रजिस्ट्रेशन का रास्ता मुश्किल दिखाई दे रहा है। चुनाव आयोग ने संगठन को राजनितिक पार्टी के तौर पर रजिस्टर करने से इनकार कर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने संगठन के खिलाफ मिली गंभीर आपत्तियों का हवाला दिया और अपनी स्थिति स्पष्ट की।
चुनाव आयोग ने हाई कोर्ट में बताया कि ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के खिलाफ संवेदनशील और गंभीर आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इन आपत्तियों में आशंका जताई गई है कि राजनीतिक पार्टी के रूप में संगठन को रजिस्टर करने से देश की अखंडता और प्रभुसत्ता पर असर पड़ सकता है।
चुनाव आयोग के अनुसार, प्राप्त आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया रोक दी गई है। आयोग ने यह जानकारी भी दी कि इस मामले से जुड़ी एक रिपोर्ट पंजाब के चुनाव अधिकारी को भी भेजी गई है।
पंजाब चुनाव अधिकारी की ओर से विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल ‘वारिस पंजाब दे’ के रजिस्ट्रेशन पर अनिश्चितता बनी हुई है।