Site icon Dainik Savera Times

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर जाना चाहते हैं पाकिस्तान? शिरोमणि कमेटी के पास जल्द जमा करवाएं पासपोर्ट

पंजाब: पहले गुरु, श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए, शिरोमणि कमेटी नवंबर 2026 में सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब भेजेगी। इस सिलसिले में शिरोमणि कमेटी ने वीज़ा प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत श्रद्धालु 10 अगस्त 2026 तक अपने पासपोर्ट जमा कर सकेंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए शिरोमणि कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि हर साल की तरह शिरोमणि कमेटी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शन के लिए एक जत्था भेजेगी। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु इस ऐतिहासिक मौके पर पाकिस्तान में गुरुद्वारा प्रकाश स्थान श्री ननकाना साहिब और अन्य गुरुद्वारों के दर्शन करना चाहते हैं, वे अपने पासपोर्ट के साथ शिरोमणि कमेटी के संबंधित क्षेत्र के सदस्य की सिफारिश पत्र लगाकर 10 अगस्त 2026 तक शिरोमणि कमेटी कार्यालय के ट्रैवल विभाग में भेज दें।

बलविंदर सिंह काहलवां ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए पासपोर्ट के साथ पहचान के सबूत के तौर पर आधार कार्ड या वोटर कार्ड की फोटोकॉपी लगाना ज़रूरी है। उन्होंने संगत से अपील की कि वे अपने पासपोर्ट और दस्तावेज समय पर शिरोमणि कमेटी को जमा करा दें ताकि वीज़ा प्रक्रिया पूरी करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा सके।

Exit mobile version