अमृतसर : एक सप्ताह पहले वीरवार की रात को अमृतसर की जीटी रोड पर तारा वाला पुल पर स्थित दरगाह के बाहर फायरिंग कर युवक को मौत के घाट उतार दिया गया था। दूसरा घायल हो गया था। जिस जगह पर फायरिंग हुई वहां पर रात के समय दरगाह पर माथा टेकने आने वालों की काफी भीड़ थी और हर वीरवार की तरह मेला लगा हुआ था। पुलिस द्वारा इस मामले में 10 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा इस मामले में शामिल शूटर गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस सिटी जसकिरणजीत सिंह द्वारा दी गई है। जानकारी के अनुसार अजनाला के गांव कोटली शका में रहने वाला चरणजीत सिंह और आकाशदीप सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर तारा वाला पुल पर स्थित दरगाह बाबा लड्डी शाह में दर्शन के लिए आए थे वहां पर पहले से ही खड़े आरोपियों द्वारा हमला कर दिया दोनों पर फायरिंग कर दी आकाशदीप सिंह को गोली लगी और वह मौके पर ही गिर गया उसका साथी शरणजीत सिंह वहां से भाग गया, आकाशदीप सिंह को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हत्याकांड को गगनदीप सिंह, अमर निवासी गांव सोहरा अमृतसर देहाती, लेटा सिंह निवासी गांव कोटली सक्का ,पम्मा बिदर निवासी गांव कोटली सका ,सुमन प्रीत सिंह निवासी गांव कोटली सका, हरमन सिंह निवासी गांव कोटली सका, वरिंदर सिंह निवासी गली नंबर 3 गुरु अर्जन देव नगर तरन रोड ,सतबीर सिंह निवासी गली नंबर 2 गुरु अर्जन देव नगर तरन तारन रोड और धर्मेंद्र सिंह निवासी गांव दबुरर्जी तरन तारन द्वारा अंजाम दिया गया है।
थाना मकबूलपुरा में केस दर्ज किया गया है छापामारी करते हुए सतबीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, वरिंदर सिंह, हरमन सिंह और सुमन प्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। 2 नवंबर को छापामारी करते हुए अमर सिंह निवासी गांव सोहरा तहसील अजनाला को गिरफ्तार किया गया। अब इस मामले में वांटेड शूटर गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास दो पिस्टल, 1 खंजर बरामद किए गए हैं।

