Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

युद्ध नशे विरुद्ध: हैरोइन, ड्रोन और पिस्तौल समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

July 16, 2025

युद्ध नशे विरुद्ध: हैरोइन, ड्रोन और पिस्तौल समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान अमृतसर देहाती की पुलिस में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े के तस्करों से करोड़ों रुपए का नशा, पाकिस्तानी ड्रोन और हथियार बरामद किए गए हैं। एसएसपी अमृतसर देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह की अध्यक्षता में अमृतसर देहाती पुलिस के स्पेशल सैल द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान गांव जगदेव खुर्द से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान आकाशदीप सिंह निवासी गांव भगूपुर उत्तर थाना लोपोके अमृतसर देहाती और अमनदीप सिंह निवासी गांव लोधी गुर्जर थाना लोपोके अमृतसर देहाती के रूप में हुई है।

पकड़े गए दोनों आरोपी आई-20 कार में सवार होकर जा रहे थे। तलाशी लेने पर 570 ग्राम हैरोइन, एक विदेशी पिस्तौल व एक ड्रोन बरामद किया गया है। इस संबंध में बताया गया है कि 5 जुलाई को पुलिस ने रविंद्र सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव कक्कड़ अमृतसर देहाती को गिरफ्तार किया था उसके कब्जे से एक किलो 227 ग्राम आइस ड्रग्स एक गलॉक पिस्तौल बरामद किया गया था। उसकी पूछताछ के आधार पर ही आकाशदीप सिंह और अमनदीप सिंह की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में अभी पुलिस की जांच जारी है और भी आरोपियों की गिरफ्तारी होने की संभावना है। इसके अलावा पुलिस द्वारा तस्करों की प्रॉपर्टी की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े- स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अस्पताल में भर्ती, वीडियो देखकर टेंशन में आए फैंस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें