Site icon Dainik Savera Times

युद्ध नशेयां विरूद्ध : अभियान के तहत अब तक 2680 FIR दर्ज, 4542 तस्कर को किया गिरफ्तार

War against drugs: मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब सरकार के नशे के खिलाफ अभियान युद्ध नशेयां विरूद्ध के तहत 1 मार्च से 29 मार्च तक हुई पुलिस कार्रवाई का खुलासा किया। रविवार को लालजीत भुल्लर ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में इस मुहिम को लेकर एक प्रैस कांफ्रैंस में बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा पूरे राज्य यह अभियान बेहद सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक एनडीपीएस के 2680 एफआईआर दर्ज हुए हैं और 4542 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, 164 किलो से ज्यादा हैरोइन, 88 किलो अफीम, 47 किलो गांजा और 5.84 करोड़ से ज्यादा नगद जब्त किए गए हैं। इसके अलावा करीब 8.60 लाख से ज्यादा नशीली दवाओं की गोलियां और 2053 किलो भुक्की, 6.4 किलो चरस, 498 नकली शराब की बोतलें, करीब 9.5 किलो नशीली पाऊडर और 514 इंजैक्शन भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

वहीं नशा तस्करी से जुड़े करीब 50 लोगों के इमारतों को ध्वस्त किया गया है। इन लोगों ने नशे के पैसे से इन मकानों को अवैध तरीके से बनाया था।

इसके अलावा पुलिस की छापेमारी के दौरान नशा तस्करी से जुड़ी 22 मोटरसाइकिल, 8 मोबाइल, 4 कार और 12 पिस्तौल भी जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 4 किलो से ज्यादा सोना, जिसमें एक हार और दो चेन शामिल है एवं 1.25 किलो चांदी भी बरामद किया गया। भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब से नशा खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

नशे से जुड़े किसी भी लोगों बख्शा नहीं जाएगा। सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब नशा तस्करों अपना धंधा छोड़ना पड़ेगा नहीं तो पंजाब से बाहर भागना पड़ेगा। मंत्री लालजीत भुल्लर ने पंजाब के सभी पंच सरपंचों से अपील करते हुए कहा कि आप डरें मत, नशे के खिलाफ अपना काम जारी रखें।

कोई भी नशा तस्कर को किसी भी तरह की कोई सहायता न करें। अगर कोई भी तस्कर या अपराधी आपको धमकाता है या नुकसान पहुंचाता है, तो सरकार उस पर सख्त कार्रवाई करेगी।

Exit mobile version