Site icon Dainik Savera Times

युद्ध नशेयां विरुद्ध : 41 ग्राम नशीला पाऊडर, 2040 रुपए ड्रग मनी और 5 नशेड़ी गिरफ्तार

रूपनगर: पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए रूपनगर जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव के दिशा-निदेर्शानुसार तथा उप पुलिस महानिरीक्षक रूपनगर रेंज रूपनगर हरचरण सिंह भुल्लर के नेतृत्व में रूपनगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान युद्ध नशेयां विरुद्ध के अंतर्गत रूपनगर जिला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मामलों में 2 नशा तस्करों सहित 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 41 ग्राम से अधिक नशीला पाउडर, 2040 रूपए ड्रग मनी बरामद की तथा जिला पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर शरारती तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन सील शुरू किया।

इस संबंध में उन्होंने बताया कि युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम को जारी रखते हुए जिला पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी व गश्त के माध्यम से नशा तस्करों व शरारती तत्वों की जांच की गई, जिसके दौरान प्रभजोत सिंह उर्फ जोत निवासी गांव धैगड़पुर, राहों, नवाशहर हाल निवासी किराएदार भूपिंदर सिंह गांव बड़ी हवेली थाना सिटी रूपनगर को गिरफ्तार करके उसके पास से 12 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। थाना श्री आनंदपुर साहिब पुलिस द्वारा बलजिंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी गांव लोधीपुर और कुंदन कुमार निवासी आजम नगर, कठिहार, बिहार हाल निवासी गांव लोधीपुर को गिरफ्तार कर उनके पास से 29 ग्राम से अधिक नशीला पदार्थ और 2020 ड्रग मनी बरामद की गई।

थाना कीरतपुर साहिब पुलिस द्वारा नशा करने वाले मनदीप सिंह और दविंदरपाल सिंह उर्फ गोनी निवासी छोटी झाकिया को कीरतपुर साहिब को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गुलनीत सिंह खुराना ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि रूपनगर पुलिस द्वारा हिमाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से ऑपरेशन सील चलाया गया। इस दौरान 7 अंतरराज्यीय नाकों पर नाकाबंदी की गई और अवैध गतिविधियों, नशीले पदार्थों की तस्करी और शरारती तत्वों को पनाह देने वाले वाहनों की जांच की गई।

ये भी पढ़ें :- हाई BP को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, अपनाएं ये 5 आसान उपाय

Exit mobile version