Site icon Dainik Savera Times

‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’: धर्मकोट में नशा तस्करों के अवैध कब्जा करके बनाए मकानों पर चला पीला पंजा

War against drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए शुरू किए गए युद्ध नशों के खिलाफ अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी कार्रवाई के तहत मोगा के जिला पुलिस प्रमुख अजय गांधी के नेतृत्व में धर्मकोट के गांव दौलेवाला में 4 नशा तस्करों के मकान गिराए गए। ये मकान सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाए गए थे। इस अवसर पर जिला विकास व पंचायत अधिकारी मोगा हरजिंदर सिंह और ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे। इस मौके पर जिला पुलिस प्रमुख अजय गांधी ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि गांव दौलेवाला के इन 4 परिवारों के खिलाफ आई.पी.सी, एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत विभिन्न मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे नशा बेचना बंद कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। एस.एस.पी. अजय गांधी ने कहा कि नशा तस्करों ने राज्य के युवाओं को गुमराह किया है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब के युवाओं को बचाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों की शिकायत करने के लिए अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

Exit mobile version