रूपनगर : युद्ध नशों विरुद्ध के तहत रूपनगर जिला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए है। नशे के आदी व्यक्तियों सहित 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनसे 193 ग्राम से अधिक नशीला पाऊडर, 15 ग्राम से अधिक हैरोइन, 180 नशीली गोलियां तथा 15000 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई तथा सीमैंट से लदे ट्रक को चोरी करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम को जारी रखते हुए जिला पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी व गश्त के माध्यम से नशा तस्करों व शरारती तत्वों की जांच की गई।
जिसके दौरान थाना सदर रूपनगर द्वारा जसपाल सिंह उर्फ शालू निवासी गली नंबर 2, गांव नूहों को गिरफ्तार कर 37 ग्राम से अधिक नशीला पाऊडर बरामद किया गया, थाना श्री चमकौर साहिब द्वारा नीरज कुमार निवासी शेरपुर बेट को गिरफ्तार करके 126 ग्राम से अधिक नशीला पाऊडर बरामद किया गया, थाना सिटी मोरिंडा द्वारा ललित सूद उर्फ मोहित सूद निवासी वार्ड नंबर 9, संत नगर, मोरिंडा को गिरफ्तार कर उससे 180 नशीली गोलियां बरामद की गईं और गगनदीप सिंह निवासी गांव भिंडर कलां, थाना धर्मकोट, जिला मोगा और मनप्रीत सिंह निवासी गांव कोकरी कलां, थाना अजीतवाल, जिला मोगा को गिरफ्तार कर उनसे 29 ग्राम नशीला पाऊडर 15000रूपए से अधिक (ड्रग मनी) बरामद किया गया।
थाना सिटी रूपनगर पुलिस ने गगनदीप कौर, निवासी गाँव रिटोड़, थाना नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया और उसके पास से 15 ग्राम से अधिक हैरोइन जब्त की गई। इसके अलावा, थाना सदर मोरिंडा पुलिस ने नशा करने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ लाला, निवासी गाँव मुंडियां, थाना सिटी रूपनगर पुलिस ने नशा करने वाले राहुल, निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, रूपनगर और थाना नूरपुरबेदी पुलिस ने नशा करने वाले हरपिंदर सिंह, निवासी गाँव सरां को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
उन्होंने आगे बताया कि 15 जुलाई 2025 को अलीपुर पेट्रोल पंप के पास सीमेंट की बोरियों से भरे ट्रक के चोरी होने की सूचना मिलने पर थाना सदर रूपनगर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा नंबर 116 तारीख 15 जुलाई 2025 दर्ज किया था, जिस पर थाना सदर रूपनगर की पुलिस पार्टी ने मामले में तकनीकी और वैज्ञानिक जांच करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले सुरिंदर सिंह उर्फ राजू निवासी सैक्टर 22 संगतपुर मोहल्ला, मंडी गोबिंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार कर चोरी का ट्रक बरामद कर लिया है। आगे की जांच जारी है, जिस पर और खुलासे होने की संभावना है।
ये भी पढ़े- मोगा सरपंच हत्याकांड में बड़ा अपडेट: पुलिस ने 4 आरोपी किए गिरफ्तार