Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की मशाल का एसएएस नगर जिले में पहुँचने पर कुराली में भरपूर स्वागत

कुराली / एसएएस नगर / चंडीगढ़: पंजाब को खेलों में देश का नंबर एक राज्य बनाने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन की 29 अगस्त को बठिंडा से की जा रही शुरुआत से पहले राज्य भर में यात्रा कर रही खेल की मशाल का आज साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) जिले में पहुँचने पर कुराली में भांगड़े और गतके के प्रदर्शन के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

लुधियाना से 22 अगस्त को शुरू हुआ मशाल मार्च 12 जिलों का चक्कर लगाने के बाद आज रूपनगर जिले से मोहाली जिले में दाख़िल हुई। कुराली में पहुँचने पर रूपनगर के खिलाड़यिों ने मशाल मोहाली प्रशासन को सौंप दी। डेराबस्सी से विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, विधायक धर्मकोट दविन्दरजीत सिंह लाडी ढौंस, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविन्दर सिंह कंग, पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी, ज़िला योजना बोर्ड के चेयरपर्सन प्रभजोत कौर और कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के पिता ज़ोरा सिंह मान ने यह मशाल हासिल की। इसके बाद उन्होंने यह मशाल हॉकी ओलम्पियन प्रभजोत सिंह, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान राजपाल सिंह, ओलम्पियन निशानेबाज अंजुम मौदगिल, हॉकी ओलम्पियन धर्मवीर सिंह और नेशनल शूटिंग प्रशिक्षक अंकुश भारद्वाज को सौंप दी, जो उन्होंने दौडक़र आगे नौजवान खिलाडियो को सौंपी।

प्रवक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि ये खेल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पंजाब को खेलों में अग्रणी राज्य बनाने के सपने को पूरा करेंगे। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब के युवाओं को नयी दिशा देने के लिए खेल के क्षेत्र में बड़े प्रयास कर रही है, जिसके अंतर्गत यह खेल चलाए जा रहे हैं।

विधायक दविन्दरजीत सिंह लाडी ढौस ने कहा कि पंजाब ने नयी खेल नीति बनाकर राज्य की खेलों में जान डाल दी है और पंजाब फिर खेलों में देश का नंबर एक राज्य बनेगा। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविन्दर सिंह कंग ने कहा कि खेलों और मशाल को लेकर पाया जा रहा उत्साह बताता है कि पंजाब की नौजवानी को दिशा देने की ज़रूरत है, इसमें अथाह सामर्थ्य है।

Exit mobile version